Research Icon:- पहली तिमाही में घाटे से मुनाफे में आया SBI

वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में SBI का मुनाफा 2312 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में बैंक को 4875.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में SBI की ब्याज आय 5.2 फीसदी बढ़कर 22938.8 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में बैंक की ब्याज आय 21798.4 करोड़ रुपये रही थी।तिमाही-दर-तिमाही आधार पर SBI के ग्रॉस एनपीए पिछली तिमाही के 7.53 फीसदी पर बरकरार रहा। बैंक का नेट एनपीए 3.01 फीसदी से बढ़कर 3.07 फीसदी रहा।
रुपये में एनपीए की बात करें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.72 लाख करोड़ रुपये से घटकर 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा। बैंक का नेट एनपीए 65895 करोड़ रुपये से घटकर 65624 करोड़ रुपये रहा।
तिमाही आधार पर SBI ने 16502 करोड़ रुपये के मुकाबले 9183 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक ने 19228 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।तिमाही आधार पर पहली तिमाही में SBI का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 78.7 फीसदी से बढ़कर 79.34 फीसदी रहा।
तिमाही आधार पर SBI की लोन ग्रोथ 2.3 फीसदी घट गई जबकि सालाना आधार पर SBI की लोन ग्रोथ 13.8 फीसदी बढ़ गई है।
For Quick Trial – 8871888787 ✔
or mail us here: support@researchicon.com
or visit http://www.researchicon.com/free-trial


Comments
Post a Comment