Research icon: 25th july दो दिनों की गिरावट पर लगा ब्रेक, बाजार दिन की ऊंचाई पर बंद

बाजार में 2 दिनों की गिरावट पर आज ब्रेक लगा है और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुए हैं। बजट में कॉरपोरेट टैक्स कम करने के एलान की संभावना से बाजार में अच्छी मजबूती देखने को मिली। BSE के अधिकतर सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। सेंसेक्स 272 अंक चढ़ा है जबकि निफ्टी 78 अंकों की मजबूती के साथ 11780 के करीब टिकने में कामयाब रहा।
बाजार में आज दिग्गज शेयरों के साथ ही छोटे-मझोले शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 14,674.39 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 14,108.49 के स्तर पर बंद हुआ है। तेल-गैस शेयरों से भी बाजार को अच्छा सहारा मिला है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।बैंक शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली जिसके चलते बैंक निफ्टी आज 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 30,847.05 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स आज 1.07 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
बाजार में चौतरफा खरीदारी रही। निफ्टी के सभी सेक्टर इंडेक्स आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.56 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स में 0.30 फीसदी, आईटी इंडेक्स में 0.17 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1.75 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 0.60 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 0.94 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 311.98 अंक यानि 0.80 फीसदी की मजबूती के साथ 39434.94 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 96.80 अंक यानि 0.83 फीसदी की मजबूती के साथ 11,796.45 के आसपास कारोबार कर रहा है।
For More Info Whatsapp On @ 9479577718
Quick Free Trial 8871888787
Email: support@researchicon.com
visit : www.researchicon.co


Comments
Post a Comment