Research Icon: शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

सनफार्मा
US FDA से कंपनी के हलोल प्लांट को 4 आपत्तियां मिली हैं।IT कंपनियों को झटका
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड टेंशन बढ़ गया है। डेटा स्टोरेज पर भारत के कड़े रुख के बाद अमेरिका ने H-1B वीजा की सीमा तय करने की चेतावनी दी है। वीजा घटने से घरेलू IT कंपनियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। MASTERCARD पर सख्ती से अमेरिका नाराज हुआ है। भारतीय IT कंपनियां H1B वीजा का इस्तेमाल करती हैं। 70% H1B भारतीय कंपनियां इस्तेमाल करती हैं।
APOLLO MUNICH में HDFC खरीदेगी 51% हिस्सा
HDFC देश की दूसरी सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी अपोलो म्यूनिख में 51 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। ये सौदा 1350 करोड़ रुपए में होगा। इस सौदे के बाद अपोलो म्यूनिख का HDFC ERGO में मर्जर होगा। मर्जर की प्रक्रिया अगले 9 महीने में पूरी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि अपोलो म्यूनिख में Apollo Hospitals की 51 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि 49 फीसदी हिस्सा जर्मन कंपनी Munich के पास है। दरअसल कर्ज चुकाने के लिए Apollo Hospital हिस्सा बेच रही है। हिस्सा खरीद प्रक्रिया 4 महीने में पूरी होगी।
अशोक लेलैंड
कंपनी के पंतनगर प्लांट में 5 दिन के लिए प्रोडक्शन बंद रहेगा। मांग में सुस्ती को देखते हुए कंपनी ने ये फैसला लिया है। इंवेन्ट्री घटाने के लिए प्रोडक्शन कम करने का फैसला लिया गया है।
NTPC
कंपनी ने राजस्थान में 160 MW सोलर प्लांट की बोली जीती है। SECI राजस्थान ने 750 MW सोलर प्लांट के लिए टेंडर निकाला था।
फ्यूचर एंटरप्राइजेज
कंपनी की NCD के जरिए रकम जुटाने की योजना है। सोमवार को बोर्ड बैठक में इस पर विचार होगा।
पीएनबी
टियर-II बॉन्ड के जरिए 1500 करोड़ जुटाने को मंजूरी मिल गई है।साउथ इंडिया बैंक
बैंक गारंटी नियमों के उल्लंघन पर RBI ने बैंक पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है।
For Free Quick Trial – 8871888787 ✔or
mail us here: support@researchicon.comor
visit http://researchicon.com/


Comments
Post a Comment