Research Icon: लगातार दूसरे दिन जोरदार गिरावट, #सेंसेक्स ने 560 अंकों का गोता लगाया



बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। #NIFTY आज 10 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं बैंक निफ्टी 600 प्वाइंट फिसल गया। छोटे और मझोले शेयरों में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली। पावर छोड़ सभी सेक्टर में बिकवाली रही। ऑटो शेयरों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली NIFTY AUTO आज सवा तीन साल के निचले स्तर पर चला गया। मारुति, बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर्स के शेयर 1 महीने में 10-12 फीसदी गिर गए हैं। NPA बढ़ने की चेतावनी से आरबीएल बैंक में तेज गिरावट आई। वहीं, प्राइस वॉर की खबरों से अमारा राजा और एक्साइड के शेयर 5 से 6 फीसदी तक फिसले, दोनों कंपनियों के शेयर 1 साल में 20 से 30 फीसदी टूटे हैं।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज करीब 2 फीसदी और स्मॉलकैप 1.8 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। तेल गैस शेयरों से भी बाजार को सहारा नहीं मिला है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.58 फीसदी कमजोरी के साथ बंद हुआ है।
बैंक शेयरों पर भी भारी दबाव देखने को मिला जिसके चलते बैंक निफ्टी 2.17 फीसदी टूटकर 29,770.35 के स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.90 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2.45 फीसदी टूटकर बंद हुए हैं।
निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 3.3 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 1.78 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.74 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.3 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 2.23 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1.5 फीसदी टूटकर बंद हुए हैं।
कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 560.45 अंक यानि 1.44 फीसदी की कमजोरी के साथ 38,337.01 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 177.65 अंक यानी 1.53 फीसदी कमजोरी के साथ 11,419.25 के नीचे बंद हुआ है।

For Quick Trial – 8871888787 ✔
 or mail us here: support@researchicon.com 
or visit http://www.researchicon.com/free-trial


Comments