Research Icon:सत्र के आखिर में बाजार ने गंवाई बढ़त, सेंसेक्स 87 अंक टूटा



नई दिल्ली: सप्ताह के अंतिम दिन घरेलू शेयर बाजारों ने निराश किया. प्रमुख सूचकांक लाल निशान के साथ बंद हुए. सत्र के अंतिम क्षणों में बिकवाली हावी हुई. इससे बाजार ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी. हालांकि, पूरे सत्र के दौरान वे हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. 

बीएसई सेंसेक्स 87 अंक या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 38,736 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स भी 30 अंक या 0.26 फीसदी गिरकर 11,553 पर रहा. हालांकि, मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स ने हरे निशान के साथ सप्ताह काका अंत किया. .. निफ्टी 50 इंडेक्स पर Wipro के शेयरों ने 3 फीसदी की कमजोरी दिखाई. इसके बाद ONGC, Bajaj Finance, Coal India, Larsen & Toubro, Power Grid, Axis Bank, Indian Oil, IndusInd Bank और Bharat Petroleum के शेयर सबसे ज्यादा टूटे. 

दस साल में 23,000% के रिटर्न के बाद इस शेयर की तेजी पर क्यों लगा ब्रेक? 

दूसरी तरफ, Vedanta के शेयरों ने 2.5 फीसदी की तेजी दर्ज की. इसके अलावा Sun Pharma, Tata Steel, Asian Paints, Yes Bank, Hero Motocorp, Tata Motors, Bajaj Finserv, Infosys और Britannia Industries के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली. 

शुक्रवार को निफ्टी निजी बैंक, वित्त सेवा और FMCG इंडेक्स ही लाल निशान के साथ ही बंद हुए. निजी बैंकों में एक्सिस बैंक ने सबसे अधिक गिरावट दर्ज की.वित्त सेवा इंडेक्स पर REC के शेयरों ने 5 फीसदी की छलांग लगाई. FMCG इंडेक्स पर GSK कंज्यूमर के शेयर सबसे अधिक पिटे.

मेटल इंडेक्स ने तीन चौथाई फीसदी, जबकि रियल्टी, मीडिया और फार्मा इंडेक्स आधा-आधा फीसदी तक चढ़े. मेटल इंडेक्स पर जिंदल स्टील के शेयरों ने 5 फीसदी तक की तेजी दिखाई. रियल्टी इंडेक्स पर सिर्फ तीन शेयर ही फिसले. मीडिया इंडेक्स पर हैथवे केबल्स के शेयर 6 फीसदी से अधिक चढ़े.



For More Info Whatsapp On @ 9479577718
Free Trial  @8871888787

Comments